किन्नौर जिले में 345 लोग होम क्वारंटाइन
जिला दंडाधिकारी गोपाल चंद ने कहा है कि जनजातीय जिला किन्नौर में 345 लोग होम क्वारंटाइन किए गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 05:54 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ : जिला दंडाधिकारी गोपाल चंद ने कहा है कि जनजातीय जिला किन्नौर में कोरोना महामारी के चलते अब तक 1418 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इनमें 1009 लोगों ने 14 दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है, जबकि 345 होम क्वारंटाइन में हैं। इसी तरह स्थानीय प्रशासन ने 62 लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन किया है और दो लोग डेडेकेटिड कोविड केयर सेंटर में रखे गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें