भर्ती होंगे 113 वनरक्षक
प्रदेश सरकार 113 पदों पर वन रक्षकों की भर्ती करेगी। इस संबंध में वन विभाग ने अधिसूचना जारी की है। वन रक्षकों के सभी पद अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे। मंत्रिमंडल ने पिछले महीने ही इसकी स्वीकृति की थी। अब भर्ती को लेकर जल्द ही शेड्यूल बनेगा। 113 में से वन्य प्राणी विग में तीन पद शिमला और एक धर्मशाला के लिए भरा जाएगा।
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश सरकार 113 वनरक्षकों की भर्ती करेगी। इस संबंध में वन विभाग ने अधिसूचना जारी की है। वनरक्षकों के सभी पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। मंत्रिमंडल ने पिछले महीने इसकी स्वीकृति दी थी। अब भर्ती को लेकर जल्द शेड्यूल बनेगा। इन 113 पदों में से वन्य प्राणी विग में तीन पद शिमला और एक पद धर्मशाला के लिए भरा जाएगा। वन वृत्त धर्मशाला में 18, हमीरपुर 13, कुल्लू 13, नाहन छह, रामपुर नौ, सोलन छह, बिलासपुर 11, मंडी चार, चंबा 13 और शिमला में 16 पद भरे जाएंगे। वन विभाग के मुखिया पीसीसीएफ डॉ. अजय कुमार ने कहा कि सभी वन वृत्तों को वनरक्षकों के 113 पद भरने के निर्देश दिए हैं। वन वृत्त के अनुसार आवेदन करने की प्रक्रिया जल्द आरंभ हो जाएगी।