बिगडै़ल वाहन चालकों पर सबक सिखाएगा प्रशासन
करने से ट्रैफिक बेकाबू हो गया है। इससे हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए जोगेंद्रनगर प्रशासन ने बेलगाम व अड़ियल रवैया अपनाने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यातायात पुलिस बल के साथ स्वयं उपमंडलाधिकारी ना. भी वाहनों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के इस संयुक्त अभियान से यातायात नियमों की उल्लघंना करने वालों में हड़कंप मच गया है। इससे पहले नो हेलमेट नो पैट्रोल मुहिम को शहर में लागू
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : शहर में बेतरतीब वाहन पार्क करने वालों पर अब प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। इसके लिए जीरो टोलरेंस अभियान चलाया जाएगा। स्वयं एसडीएम बैजनाथ बिगडैल वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए आगे आए हैं। यातायात पुलिस के साथ स्वयं एसडीएम भी वाहनों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के इस संयुक्त अभियान से यातायात नियमों की उल्लघंना करने वालों में हड़कंप मच गया है। इससे पहले नो हेलमेट नो पैट्रोल मुहिम को शहर में लागू कर दो पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना के लिए जागरूक किया गया है और अब जीरो टालरेंस अभियान चलाकर बिगड़ैल वाहन चालकों पर पुलिस, प्रशासन कार्रवाई करेगा। एसडीएम अमित मेहरा ने बताया कि शहर की सड़कों पर बेहतरतीब ढंग से वाहन पार्क होने से आए दिन सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। जिसका खामियाजा आपात वाहनों को भी भुगतना पड़ रहा है। 108 एंबुलेंस का जाम में फंसने का मुख्य कारण भी सड़क के दोनों और पार्क हो रहे बेतरतीब वाहन ही बन रहे हैं। चिन्हित स्थलों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मालवाहलक वाहनों से भी सामान उतारने और चढ़ाने का समय भी सुनिश्चित किया गया है। वीरवार देर शाम को रेलवे स्टेशन चौक पर बेतरतीब ढंग से पार्क हुए एक वाहन के कारण शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गई।
बाक्स
पुलिस और प्रशासन का जीरो टोलरैंस अभियान जल्द शुरू होने जा रहा है। शहर की सड़कों में बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मदनकांत शर्मा, डीएसपी।