यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कार बाइक टक्कर में युवक की मौत
जिला मंडी व कांगड़ा की सीमा बीड़ रोड के समीप आज एक कार व बाइक की टक्कर में एक युवक की माैत हो गई।

मंडी [जेएनएन] : जिला मंडी व कांगड़ा की सीमा बीड़ रोड के समीप आज एक कार व बाइक की टक्कर में एक युवक की माैत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार कपिल कुमार निवासी लडभड़ोल की मौके पर ही मौत हो गई। कपिल का हाल ही में भारतीय सेना में चयन हुआ था तथा वह अपने कागज आदि तैयार करवाने के लिए जोगेंद्रनगर जा रहा था कि ऐहजू के पास यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
