तेंदुए के हमले में युवक घायल
धर्मपुर हलके के सज्जयोपिपलू पंचायत के पिपली रोपा गांव में तेंदुए के हमले से एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट में भर्ती करवाया गया है। अजय कुमार रविवार रात करीब सात बजे अपने घर की तरफ जा रहा था अचानक पीछे से तेंदु
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 04:29 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 06:31 AM (IST)
सहयोगी, सज्ज्योपिपलू : धर्मपुर हलके के सज्जयोपिपलू पंचायत के पिपली रोपा गांव में तेंदुए के हमले में एक युवक घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल सरकाघाट में भर्ती किया गया है। अजय कुमार रविवार रात करीब सात बजे अपने घर की तरफ जा रहा था। अचानक पीछे से तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदु ने अजय कुमार के बाजू, पीठ व चेहरे पर गहरे जख्म कर दिए। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिजरा लगाने व पीड़ित को सहायता राशि देने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें