इंतजार खत्म, जून के अंत में होगा रेसलिंग-शो
देवभूमि की जनता को रेस¨लग के जिस शो का बड़ी बेसब्री से इंतजार था, वह तय हो गया है।
जागरण संवाददाता, मंडी : देवभूमि की जनता को रेस¨लग के जिस शो का बड़ी बेसब्री से इंतजार था, वह शो छोटी काशी (मंडी) के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में जून के अंतिम सप्ताह में होगा। शनिवार को मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दलीप ¨सह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने मंडी में यह जानकारी दी। पड्डल मैदान का जायजा लेने के बाद उन्होंने शो के आयोजन पर अपनी मुहर लगा दी है।
बकौल खली, रेस¨लग-शो में अमेरिका व दक्षिण अफ्रीका के कई नामी रेसलर भाग लेंगे। वह खुद भी ¨रग में उतरकर अपनी ताकत दिखाएंगे। शो में खली की अकादमी के पहलवान भी दमखम दिखाएंगे।
शो शाम 5 बजे बाद शुरू होगा और रात 10 बजे तक चलेगा। ऐसे शो का आयोजन अब तक पूरे देश में कहीं पर नहीं हुआ है। खली ने कहा कि हिमाचल उनकी जन्मभूमि व कर्मभूमि है, वह यहां पर इस प्रकार के शो करवाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि हर व्यक्ति विदेश जाकर ऐसे शो नहीं देख सकता। शो पूरी तरह से वैसा ही होगा जैसा टेलीविजन में दिखाई देता है। इसके लिए पड्डल मैदान को पूरा उसी रूप में सजाया जाएगा।
टेलीविजन शो की तरह माहौल तैयार किया जाएगा। इसका सारा खर्च वह खुद उठाएंगे। सरकार व प्रशासन अपनी इच्छा से इसमें सहयोग कर सकते हैं। वह किसी प्रकार के सहयोग की सरकार से मांग नहीं करेंगे। शो के लिए टिकट होंगी। टिकट का दाम कम से कम रखा जाएगा, ताकि लोग आसानी से इसे खरीद सकें। छोटी काशी में अकादमी खोलने का उनका कोई विचार नहीं है। वह पहले यहां पर शो करवाना चाहते हैं। उसके बाद भविष्य के बारे में सोचेंगे। उन्होंने ब्रांड एंबेसडकर बनाए जाने पर प्रदेश सरकार का आभार जताया और देवभूमि की जनता से प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाने का आह्वान किया।