गरली में महिला ने दी जान
संवाद सहयोगी सरकाघाट उपमंडल धर्मपुर की टीहरा उपतहसील के तहत डरवाड पंचायत के गर
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : उपमंडल धर्मपुर की टीहरा उपतहसील के तहत डरवाड पंचायत के गरली गांव से महिला ने जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गरली गांव की 31 वर्षीय महिला अकेली रहती है। उसका पति पानीपत में निजी कंपनी में काम करता है। रविवार सुबह खुद व बच्चों को खाना खिलाने के बाद वह घर के काम में व्यस्त हो गई। दोपहर को अपने कमरे में चली गई। बच्चे खेलकर घर आए और मां को पुकारने लगे। उन्होंने मां का कमरा खोला और देखा कि वह फंदे से झूल रही थी। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए तथा उन्होंने महिला को फंदा काट कर नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वार्ड पंच ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसक पति को घटना की जानकारी दी। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।