सूअर के हमले में महिला घायल
नाचन हल्के की ग्राम पंचायत रजवाड़ी के खोहर में एक महिला पर सूअर ने हमला कर उसे घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार सत्या देवी (39) पत्नी लीलाधर गाय को चारा लाने के लिए जंगल गई थी। इसी बीच जैसे ही महिला चारा बांधकर घर वापस आने की तैयारी करने लगी तो
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 07:24 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 06:19 AM (IST)
सहयोग, बग्गी : नाचन हल्के की ग्राम पंचायत रजवाड़ी के खोहर में सूअर के हमले में एक महिला घायल हो गई। 39 वर्षीय सत्या देवी पत्नी लीलाधर गाय को चारा लाने के लिए जंगल गई थी। इसी बीच जैसे ही महिला चारा बांधकर घर वापस आने की तैयारी करने लगी तो अचानक पीछे से सूअर ने हमला कर दिया। महिला का चिल्लाना सुनकर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और सूअर को किसी तरह भगाया। इस हमले में महिला की गर्दन पर चोट आई है। घायल महिला को लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। इलाके में सूअर के हमले से लोग सहमे हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें