भालू के हमले से घायल महिला उपचार के बाद घर भेजी
में बीते रोज भालू के हमले से जख्मी महिला का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है। महिला के सिर पर भालू के पंजे के निशान हैं। स्वास्थ्य लाभ उपरांत घर भेज दिया गया है। जख्मी महिला गुड्डी देवी पर बीते वीरवार शाम को जंगल मे घास काट रही थी। इस दौरान घात लगा कर बैठा भालू झपट गया। घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पद्धर लाया गया था। जहां से प्राथमिक उ
सहयोगी, पद्धर : चौहारघाटी की सिल्हबुधानी पंचायत के कुंगड़ी गांव में बीते रोज भालू के हमले में जख्मी महिला को जोनल अस्पताल मंडी में उपचार के बाद घर भेज दिया है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है। महिला के सिर पर भालू के पंजे के निशान हैं। गुड्डी देवी पर वीरवार शाम को जंगल में घास काटते वक्त भालू ने हमला कर दिया था। घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पद्धर लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया। उधर, वन परिक्षेत्र टिक्कन के कार्यवाहक परिक्षेत्र अधिकारी टेक चंद ठाकुर ने कहा मामले की कोई सूचना कार्यालय में नहीं आई है।