108 एंबुलेंस में महिला का सफल प्रसव
10108 एंबुलेंस में महिला का सफल प्रसव
संवाद सहयोगी, मंडी : करसोग में 108 एंबुलेंस में एक महिला का सफल प्रसव करवाया गया। लता देवी (20) निवासी गौंडाई करसोग को वीरवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए परिजनों ने सुबह 7:44 बजे 108 पर कॉल कर सूचना दी। करसोग से 108 एंबुलेंस गौंडाई गांव पहुंच गई और महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गए। अस्पताल ले जाते समय महिला की तबीयत खराब होने लगी। महिला की हालत देख एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन मोनिका कौशल ने खनेरी के पास 108 पर कॉल कर डॉक्टर विजय से सलाह ली और करीब 10:01 बजे एंबुलेंस में ही महिला का सफल प्रसव करवाया। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। 108 एंबुलेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक मुश्ताक अहमद ने बताया प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को 11:55 पर करसोग अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया।