आशा को अंबिका महिला मंडल बंजार की कमान
संवाद सहयोगी, बंजार : अंबिका महिला मंडल बंजार के चुनाव का सोमवार को आयोजन माता अंबिका के
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 06:32 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 06:32 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बंजार : अंबिका महिला मंडल बंजार के चुनाव का सोमवार को आयोजन माता अंबिका के प्रांगण में किया गया। यह चुनाव दो वर्ष के लिए हुए। यह चुनाव अंबिका महिला मंडल की पूर्व प्रधान एवं नगर पंचायत बंजार वार्ड नंबर दो की सदस्य प्रेमलता सांभर की अध्यक्षता में हुए। महिलाओं ने सर्वसम्मति से आशा शर्मा को अंबिका महिला मंडल बंजार का प्रधान और उपप्रधान वंदना शर्मा, सचिव आंचल गुप्ता, कोषाध्यक्ष मीना शर्मा, सचिव एवं मुख्य सलाहकार प्रेमलता को चुना गया। इस मौके पर करीब काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें