पति टेंट में था क्वारंटाइन, पत्नी ने लगाया फंदा
उपमंडल पद्धर की जिल्हण पंचायत के घटासनी में महिला ने घर में फंदा लगा अपनी जान दे दी। महिला ने यह कदम ऐसे समय मे उठाया जब उसका पति घर से बाहर टेंट लगा कर क्वारंटाइन था। महिला का पति बीरी सिंह चरानी का काम करता है। जो इस साल काम अ
सहयोगी, पद्धर : उपमंडल पद्धर की जिल्हण पंचायत के घटासनी में महिला ने घर में फंदा लगा जान दे दी। महिला ने यह कदम तब उठाया जब उसका पति घर से बाहर टेंट लगाकर क्वारंटाइन था। बीरी सिंह चरानी का काम करता है जो इस साल काम के लिए बिलासपुर गया हुआ था।
बुधवार को ही स्वारघाट से घर लौटा था। परिवार और समाज की सुरक्षा को लेकर स्वेच्छा से घर के बाहर खेत में टेंट लगाकर रह रहा था। पद्धर पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला वीरवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। शनिवार सुबह जब नहीं उठी तो उसके बड़े बेटे ने कमरे के दरवाजे को खोलने की कोशिश की। कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा तो महिला फंदे से लटकी हुई थी।
उधर, थाना प्रभारी पद्धर यशवंत सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार का कोई साक्ष्य मौके पर नहीं मिला है। स्वजनों और मायका पक्ष ने भी कोई ऐसी शिकायत की है।