वाई-फाई सुविधा का मिलेगा सीधा लाभ
मंडी शहर को वाई-फाई सुविधा से लैस करने से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 05:32 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 05:32 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मंडी : मंडी शहर को वाई-फाई सुविधा से लैस करने से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर ¨सह, महामंत्री पंकज जम्वाल, चेतराम, नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र ¨सह ने कहा कि मंडी शहर के आधुनिकीकरण के लिए कार्य शुरू हो गया है। इस कड़ी में सेरी बाजार व इंदिरा मार्केट में वाई-फाई सुविधा शुरू होने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार किया जाएगा। उन्होंने मंडी शहर में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करवाने, कुम्मी में दूरभाष केंद्र खोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व सांसद रामस्वरूप शर्मा का आभार जताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें