विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ थामा स्टीयरिंग; कौन हैं नेहा ठाकुर जो बनी हिमाचल की पहली महिला ट्रक ड्राइवर?

Published: Tue, 22 Sep 2026 06:43 PM (IST)

मंडी, हिमाचल प्रदेश की नेहा ठाकुर ने एयर होस्टेस की ट्रेनिंग छोड़ ट्रक ड्राइविंग को अपना पेशा बनाया। वह हिमाचल ...और पढ़ें

नेहा ठाकुर (फोटो- इंस्टाग्राम)

नेहा ठाकुर (फोटो- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. नेहा ठाकुर ने एयर होस्टेस की ट्रेनिंग छोड़ ट्रक ड्राइविंग को चुना

  2. वह हिमाचल की पहली महिला ट्रक ड्राइवर बनकर सोशल मीडिया पर छाईं

  3. पिता से प्रेरणा लेकर नेहा लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं

डिजिटल डेस्क, मंडी। हिमाचल में मंडी की रहने वाली नेहा ठाकुर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर वह तेजी से वायरल हो रही हैं और उनके कमेंट सेक्शन में यूजर्स उनके काम और हौसले को सलाम करते नजर आ रहे हैं।

नेहा, जिन्होंने एयर होस्टेस की पढ़ाई की, नौकरी भी की.. लेकिन उन्होंने ड्राइविंग को अपना पेशा बनाया। अपने पेशे को जमीन पर उतारने के बाद आज नेहा हिमाचल की पहली ट्रक ड्राइवर बन चुकी हैं। 

वह इंस्टाग्राम पर अपनी ड्राइविंग स्किल्स की रील्स बनाकर अपलोड करती हैं। वह न केवल साधारण रास्तों पर बल्कि पहाड़ों पर एक अनुभवी ड्राइवर की तरह ट्रक चलाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

नेहा ठाकुर कौन हैं और इस ड्राइविंग जैसे पेशे में आने के पीछे क्या वजह रही, आखिर उन्होंने एयर होस्टेस में करियर न बनाकर के ट्रक ड्राइवर बनना क्यों चुना? आइए, इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।

neha_thakurs (2)

कौन हैं नेहा ठाकुर?

नेहा ठाकुर हिमाचल के मंडी की रहने वाली हैं। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने चंडीगढ़ से एयर होस्टेस की ट्रेनिंग ली। लेकिन साल 2022 में लॉकडाउन की वजह से उन्हें जॉब छोड़नी पड़ी। जिसके बाद नेहा ने अपने बचपन के सपने को पूरा करने की ठानी। उन्होंने ट्रक जैसे हैवी वाहन का स्टीयरिंग संभाला और सोशल मीडिया पर व्लॉग्स बनाने शुरू किए।

वह यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपने ट्रैवल वीडियो शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके आठ लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ट्रैवल से जुड़ी 1000 से भी ज्यादा रील्स उनके इंस्टा पर मौजूद हैं।

neha_thakurs (1)

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Nehu🚛 (@nehuthakur2529)

पिता से मिली इंस्पिरेशन

नेहा ठाकुर को बचपन से ही ट्रकों के प्रति लगाव था। उनके पिता भी एक ट्रक ड्राइवर हैं। वह नेहा को अक्सर ट्रक से ही स्कूल छोड़ने जाते थे।

पिता के काम को देख नेहा ठाकुर का भी ड्राइविंग के प्रति उत्साह बढ़ा और अपने पिता को रोल मॉडल मानते हुए नेहा ने भी स्टीयरिंग संभाल अपने करियर की इसी क्षेत्र में शुरुआत की।

neha_thakurs

सोशल मीडिया से मिली काम को पहचान

ट्रक ड्राइवर बनने के बाद नेहा ने अपने संघर्ष और जिंदगी को कैमरे में रिकॉर्ड करना शुरू किया। पहाड़-बारिश, और ट्रकों में सामान की लोडिंग-अनलोडिंग जैसे कंटेंट बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर डालना शुरू किया। देखते ही देखते लोग नेहा के स्ट्रगल के मुरीद हुए और उनके काम को सरहाया। 

neha_thakurs_news

आज नेहा ठाकुर के लाखों में फॉलोअर्स हैं और लोग उनके जज्बे को सलाम करते हैं। नेहा न केवल एक व्लॉगर और ट्रक ड्राइवर हैं बल्कि वह आज लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा भी हैं।