तार टूट मकान पर गिरी, कमरा जला
जिला में अंधड़ ने शनिवार देर रात तबाही मचाई है। तेज हवाओं से एनएच समेत कई स्थानों पर पेड़ गिरे हैं। बिजली भी पूरी आधी रात गूल रही है। इससे लोगों को परेशानियां हुई है। जोगेंद्रनगर में तूफान से चलती कार पर पेड़ गिरा है। एक बड़ा हादसा होने से टला है। राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी में करीब दो लाख का सोलर पैनल टूट गया। चौंतड़ा के नजदीक हाईवे पर विशालकाय पेड गिरने से मंडी-पठानकोट हाइवे बंद रहा। पद्धर की जिल्हण पंचायत के लखवाण मुहाल स्थित घटासनी में एक पशुशाला की छत उड़ गई। पशुशाला सोमा देवी पत्नी स्व. रोशन लाल की थी। तेज तूफान से छत उड़ कर एनएच किनारे पहुंच गई। घटना के समय सभी मवेशी अंदर बंधे हुए थे।
जागरण टीम, मंडी/जोगेंद्रनगर/पद्धर/सरकाघाट : जिला में अंधड़ ने शनिवार देर रात तबाही मचाई। एनएच समेत कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। बिजली भी गुल रही। जोगेंद्रनगर में तूफान से चलती कार पर पेड़ गिर गया। राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी में करीब दो लाख का सोलर पैनल टूट गया। चौंतड़ा के नजदीक हाइवे पर विशालकाय पेड़ गिरने से मंडी-पठानकोट हाइवे बंद रहा। सरकाघाट की रीसा पंचायत में हाई वोल्टेज बिजली की तार टूटकर मकान पर गिर गई। इससे मकान का एक कमरा जल गया। मकान पीड़ित मनोहर लाल पुत्र चौधरी राम का था।
पद्धर की जिल्हण पंचायत के लखवाण मुहाल स्थित घटासनी में एक पशुशाला की छत उड़ गई। पशुशाला सोमा देवी पत्नी स्व. रोशन लाल की थी। घटना के समय सभी मवेशी अंदर बंधे हुए थे। उरला क्षेत्र में भी कई मकानों की छतों के स्लेट टूटे। वन परिक्षेत्र उरला के देवधार और कदुंदधार जंगल में 12 से अधिक पेड़ उखड़कर जमींदोज हुए। गवाली के समीप चीड़ का पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गया। तारें टूटने के कारण लगभग दो घंटे तक बिजली गुल रही।
विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर आपूर्ति बहाल की। ग्राम पंचायत जिल्हण की प्रधान निर्मला देवी ने इसकी पुष्टि की है। लडभड़ोल में भी तूफान ने खूब तबाही मचाई।
------------------
पुलिस ने पेट्रोलिंग कर लिया हालात का जायजा
नुकसान का जायजा पुलिस ने पेट्रोलिंग कर लिया। सब-इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि तूफान से जानी नुकसान नहीं हुआ है। उधर, एसडीएम अमित मेहरा ने कहा कि तूफान से हुए नुकसान के आकलन के बाद ही आगामी कारवाई अमल में लाई जाएगी।