Move to Jagran APP

प्रचार के मोर्चे पर पुत्रवधु

सिंह ठाकुर की बहू ने अपना चुनाव प्रचार तेज करते हुए मंगलवार को नेर घसवासड़ा पंचायत में भाजपा के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर की बहू व मंडल भाजपा की महिला उपाध्यक्ष मेघना ठाकुर ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्रेंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई महिला सशक्तिकरण की महत्वकांक्षी योजनाओं से प्रदेश की लाखों जबकि विधानसभा क्षेत्र जोगेंद्रनगर की हजारों महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। केंद्र की उज्जवला और हिमाचल गृहणी सुविधा योजना से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाकर उन्हें धुएं से राह

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 May 2019 07:55 AM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 07:55 AM (IST)
प्रचार के मोर्चे पर पुत्रवधु
प्रचार के मोर्चे पर पुत्रवधु

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : जोगेंद्रनगर में सांसद रामस्वरूप शर्मा और पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर की बहू ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को नेरघसवासड़ा पंचायत में भाजपा के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर की बहू एवं मंडल भाजपा की महिला उपाध्यक्ष मेघना ठाकुर ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्रेंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई महिला सशक्तीकरण की महत्वकांक्षी योजनाओं से प्रदेश की लाखों जबकि विधानसभा क्षेत्र जोगेंद्रनगर की हजारों महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। केंद्र की उज्ज्वला और हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाकर उन्हें धुएं से राहत दिलाई है। गुड़िया हेल्पलाइन 1515 शुरू कर आपातकालीन स्थिति में महिलाओं को तत्काल पुलिस सहायता मिलना शुरू हुई है। जबकि महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति बटन एप शुरू कर महिलाओं के संकट की घड़ी में बड़ी सुविधा प्रदान की गई है। सबका कल्याण सबका विकास योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धावस्था की आय सीमा 70 वर्ष कर प्रदेश के दो लाख वरिष्ठ नागरिकों को लाभान्वित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों को राज्य बजट से दिए जाने वाले अतिरिक्त तीन सौ रूपये की प्रतिमाह वृद्धि कर महिलाओं को सम्मान दिया है।

loksabha election banner

इससे पहले सांसद रामस्वरूप शर्मा की बहू खुशबू शर्मा ने प्रदेश और केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सशक्त महिला योजना के तहत सशक्त स्त्री केंद्र स्थापित करने की प्रस्तावित योजना महिलाओं को आत्मसम्मान दिलवाएगी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सीना देवी, कुंती देवी, वार्ड सदस्य नीलम ठाकुर सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.