विजय बने व्यापार मंडल चौंतड़ा के प्रधान
संवाद सहयोगी जोगेंद्रनगर चौंतड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव पुलिस के पहरे में हुए। ती
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:44 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:44 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : चौंतड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव पुलिस के पहरे में हुए। तीन मुख्य उम्मीदवारों में शामिल विजय ठाकुर और मुकेश सूद में कांटे की टक्कर हुई है। इसमें विजय ठाकुर ने 14 वोट से जीतकर अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया। इस चुनाव प्रक्रिया में 290 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। इनमें नवनियुक्त अध्यक्ष ने 109 वोट हासिल कर शानदार हासिल की, जबकि विपक्षी मुकेश सूद को 95 मत प्राप्त हुए। तीसरे उम्मीदवार अनिल सूद को 85 वोट मिले। चुनाव कमेटी में शामिल पांच सदस्यीय टीम में सुरेश कुमार, मदन विष्ठ, ब्रिजेश धवन, त्रिलोक चौहान और अमरनाथ कपूर की मौजूदगी में संपन्न हुए चुनाव के परिणाम देर शाम चौंतड़ा में निकाले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें