Move to Jagran APP

पांचवीं पास महिला ने घर की छत पर उगाई पनीरी

संवाद सहयोगी सुंदरनगर पांचवीं पास महिला किसान सुनीता के मकान की छत पर ही विभिन्न फसलों

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 06:23 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 06:23 PM (IST)
पांचवीं पास महिला ने घर की छत पर उगाई पनीरी
पांचवीं पास महिला ने घर की छत पर उगाई पनीरी

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : पांचवीं पास महिला किसान सुनीता के मकान की छत पर ही विभिन्न फसलों की पनीरी तैयार करने के प्रयास की कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हिरेंद्र कुमार चौधरी ने सराहना की। उन्होंने स्वयं प्रगतिशील किसानों के घर जाकर उनके द्वारा तैयार फसलों का जायजा लिया। उन्होंने अन्य किसान जगजीवन राम, परमाराम चौधरी के यहां भी गए। सुनीता देवी द्वारा खेती के क्षेत्र में उपलब्धियों को राज्य कृषि राज्य मंत्री ने भी जमकर सराहना की थी। सुनीता सुनीता देवी अपने घर की छत पर ही पनीरी उगाकर सफल महिला किसान बनी है। जिससे वह सालाना 50 से 60 हजार रूपये की कमाती हैं। इसके अतिरिक्त लीज पर ली हुई दो बीघा जमीन पर भी सब्जियों की खेती करती है।

loksabha election banner

कुलपति ने कहा कि महिला किसान सुनीता देवी ने घर की छत पर पनीरी उगाकर उदाहरण पेश किया है। वहीं परमा राम चौधरी ने पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि के लिए बनाए गए औजारों से कृषि के क्षेत्र में क्रांति आएगी। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के विज्ञानिकों को जिला के अन्य किसानों को खेती के इस मॉडल को अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करने के निर्देश दिए।

जगजीवन राम अभिनव किसान पुरस्कार विजेता परमा राम चौधरी के कृषि औजारों को लेकर किए गए आविष्कारों को लेकर प्रदेश में जाना जाता है। परमा राम चौधरी कम खर्च में कृषि में उपयोग होने वाले औजारों से पहाड़ी क्षेत्रों में एक क्रांति लेकर आए हैं। एचके चौधरी ने इन दोनों उन्नत किसानों को पालमपुर में 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कृषि अधिकारी कार्यशाला के लिए भी आमंत्रित किया है। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के प्रभारी डाक्टर पंकज सूद, डाक्टर यादव और डाक्टर कविता भी मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.