Move to Jagran APP

फैशन शो में वशिष्ठ महिला मंडल ने मारी बाजी

महिलाओं के फैशन शो में महिला मंडल वशिष्ठ ने पहला स्थान प्राप्त किया है। महिला मंडल मथियाना दूसरे व मां दुर्गा महिला मंडल तीसरे स्थान पर रहे है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 07:55 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 06:22 AM (IST)
फैशन शो में वशिष्ठ महिला मंडल ने मारी बाजी
फैशन शो में वशिष्ठ महिला मंडल ने मारी बाजी

फोटो सहित

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, मनाली : महिलाओं के फैशन शो में महिला मंडल वशिष्ठ ने पहला स्थान प्राप्त किया है। महिला मंडल मथियाना दूसरे व मां दुर्गा महिला मंडल तीसरे स्थान पर रहा। विटर कार्निवाल में इस बार महिलाओं की सहभागिता अधिक रही। तीन दिन तक पारंपरिक परिधान में सजी मनाली घाटी की महिलाओं ने फैशन के खूब जलबे बिखेरे। फैशन शो में वशिष्ठ महिला मंडल, शनाग महिला मंडल बरेठा, शवर्णी महिला मंडल शुरू, महिला मंडल मथियान, भुवनेश्वरी महिला मंडल जगतसुख, पतलीकूहल महिला मंडल, गायत्री महिला मंडल जगतसुख व मनु महिला मंडल मनाली ने भाग लिया।

कुल्लवी नाटी भी रोचक रही। इस प्रतियोगिता में लेफ्ट बैंक की टीम प्रथम रही जबकि राइट बैंक टीम दूसरे स्थान पर रही। स्कूल के प्रांगण में रस्साकशी प्रतियोगिता भी हुई। महिलाओं की इस रौचक प्रतियोगिता का भी दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। इसमें दुर्गा महिला मंडल ओल्ड मनाली प्रथम रहा है। मनु महिला मंडल ओल्ड महिला दूसरे स्थान पर रहा।  10 महिला मंडलों के मध्य बहुत ही दिलचस्प मुकाबले हुए। वालीबॉल का फाइनल कुल्लू और अलेऊ टीम में हुआ। इसमें कुल्लू ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान पर नसोगी टीम रही। इसी तरह बास्केटबॉल स्पर्धा में भी कुल्लू की टीम ने बाजी मारी। कुल्लू की टीम ने फाइनल में मनुआलय टीम को हराया है। बास्केटबॉल में भोजोगी टीम तीसरे स्थान रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.