विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वनरक्षक फिल्म में अभिनय करेंगे 25 हिमाचलीकलाकार

By JagranEdited By:
Published: Sat, 12 Oct 2019 07:20 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:17 AM (GMT+05:30)

हिमाचली फिल्म वनरक्षक के लिए नेरचौक में ऑडिशन हुए।

वनरक्षक फिल्म में अभिनय करेंगे 25 हिमाचलीकलाकार
वनरक्षक फिल्म में अभिनय करेंगे 25 हिमाचलीकलाकार

सहयोगी, नेरचौक : हिमाचली फिल्म वनरक्षक के लिए नेरचौक में ऑडिशन हुए। फिल्म निर्देशक पवन कुमार शर्मा की देखरेख में ऑडिशन में लगभग 25 कलाकारों का चयन किया गया। निर्देशक ने पत्रकारवार्ता में बताया कि फीचर फिल्म 'वन रक्षक' एक फॉरेस्ट गार्ड की आपबीती है जो बचपन से ही धरती मां से प्रेम करता है। इस फिल्म में ग्लोबल वार्मिग और प्रकृति के संरक्षण की बात पुरजोर तरीके से की गई है। लेखक जितेंद्र गुप्ता ने फिल्म में प्राकृतिक संरक्षण और विकास को बड़े अच्छे तरीके से जोड़ा है।

फिल्म की शूटिग मंडी के जंजैहली में 15 अक्टूबर से शुरू हो रही है। जेएमके एंटरटेनमेंट और शैलजा सिनेमैटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और नेशनल फिल्म अवॉर्ड के लिए भेजा जाएगा। फिल्म दो भाषाओं हिदी और हिमाचली में बनाई जाएगी। फिल्म में मुख्य किरदार में धीरेंद्र ठाकुर और फलक खान हैं। अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव, यशपाल शर्मा और राजेश जैश भी अहम किरदार में हैं। फिल्म के लिए नाटी किग कुलदीप ठाकुर व हंसराज रघुवंशी के गाने रिकॉर्ड कर लिए गए हैं। मंडी के रहने वाले हैं निर्देशक पवन शर्मा

निर्देशक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि वह हिमाचल के मंडी के ही रहने वाले हैं, इस कारण हिमाचल से मेरा बहुत लगाव है। वल्लभ कॉलेज में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में स्नातक की डिग्री ली और मुंबई चले गए। वहां निर्देशन के साथ प्रोडक्शन संकलन के नाम से स्टूडियो स्थापित किया। इससे पूर्व भी पवन शर्मा कई फिल्मों, नाटकों व टीवी सीरियलों में कार्य कर चुके हैं। उनकी हिमाचली फिल्म बरीणा भी बेहतरीन रही है।