भाषण प्रतियोगिता में उषा अव्वल
राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी लाहुल स्पीति में ¨हदी दिवस समारोह मनाया गया।
संवाद सहयोगी, कुल्लू : राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी लाहुल स्पीति में ¨हदी दिवस समारोह मनाया गया। एसोसिएट प्रोफेसर उपप्रधानाचार्य हीरालाल ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता करवाई गई। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आकाश, रितिका राज और यामिनी ने एकल गीत प्रस्तुत किए। ग्रुप डांस में प्रेम रतन धन पायो गीत में छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी।
भाषण प्रतियोगिता में उषा प्रथम व ईशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम और राम देवी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में यामिनी प्रथम स्थान पर रही। सुजाता दूसरे स्थान पर रही। नारा लेखन प्रतियोगिता में ईशा ने पहला, रितिका राज ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम डी पहले स्थान पर रही, जिसमें शिवीका, प्रियंका और ईशा शामिल रहीं। दूसरे स्थान पर टीम ए रही, जिसमें राम देवी, शिवानी और प्रियंका ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने ¨हदी के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डा. सुधीर डॉक्टर, डा. अनीता, रामानंद, लाल चंद, राहुल शर्मा, कृष्ण लाल, लाल ¨सह, हेमराज मौजूद रहे।