सुंदरनगर में मिली सुन्नी से गायब हुई दो नाबालिग
शिमला के सुन्नी से गायब दो नाबालिग लड़कियों को सुंदरनगर पुलिस ने ध
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : शिमला के सुन्नी से गायब दो नाबालिग लड़कियों को सुंदरनगर पुलिस ने धनोटू से ढूंढ निकाला। पुलिस ने दोनों को उनके स्वजनों के हवाले कर दिया है। रविवार को सुन्नी क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियां अचानक गायब हो गई। स्वजनों ने सुन्नी पुलिस में मामला दर्ज करवाया। सुन्नी पुलिस ने प्रदेश के सभी थानों में इसकी सूचना दे दी। सूचना के तहत पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्रिहोत्री से मिले निर्देशों पर सुंदरनगर पुलिस ने भी नाकाबंदी शुरू कर दी। पुलिस को मोबाइल फोन की लोकेशन के मुताबिक लड़कियों के सुंदरनगर के धनोटू में होने की जानकारी मिली। सुंदरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को धनोटू से ढूंढ निकाला। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि दोनों नाबालिग लड़कियों को उनके स्वजनों को सौंप दिया गया है।