अनियंत्रित कार सड़क पर पलटी, बहू व ससुर घायल
चैलचौक-पंडोह मार्ग पर बासा फोरेस्ट कॉलोनी के समीप रविवार को चलती कार
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 03:44 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 03:44 PM (IST)
सहयोगी, गोहर : चैलचौक-पंडोह मार्ग पर बासा फोरेस्ट कॉलोनी के समीप रविवार को चलती कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं। दोनों को सिविल अस्पताल गोहर भर्ती किया गया है। ज्युणी वैली के देवीदहढ़ निवासी 56 बर्षीय खूब राम अपनी बहू को छोड़ने पंडोह जा रहे थे। बासा के समीप पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पहाड़ी से टकरा कर पलट गई। शोर सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने व्यक्ति व उसकी बहू को कार के अंदर से बड़ी मुश्किल से निकाला। पुलिस थाना प्रभारी गोहर सूरम सिंह धीमान ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें