जमीन धंसने से खाई में गिरा टिप्पर, दो घायल
संवाद सहयोगी सरकाघाट पंचायत मसेरन में टिप्पर 500 फीट गहरी खाई में गिर गया। टिप्पर म
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 04:00 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 04:00 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : पंचायत मसेरन में टिप्पर 500 फीट गहरी खाई में गिर गया। टिप्पर में सवार दोनों व्यक्तियों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। टिप्पर के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया। टिप्पर जिसे 35 वर्षीय विमल कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी गांव दरकालग डाकघर मसेरन चला रहा था और उसके साथ 46 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र हंसराज निवासी भलयाणा बैठा था। टिप्पर को पीछे करते समय जमीन धंसने के कारण टिप्पर खाई में लुढ़क गया। चालक सहित दूसरा व्यक्ति टिप्पर की खिड़कियों से निकलकर ऊपर ही गिर गए। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें