मंडी-पठानकोट एनएच पर हादसे में दो घायल
मंडी-पठानकोट हाइवे पर एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया है। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। चौंतड़ा से जोगेंद्रनगर की ओर आ रही एक जीप में भरा बांस अचानक एनएच पर गिर गया। इस कारण जोगेंद्रनगर से चौंतड़ा की तरफ जा रहे स्कूटर सवार युवक और महिला दुर्घटना का शिकार हो गए। बांस का एक टुकड़ा महिला की आंख और सिर में लग जाने से महिला लहूलुहान हो गई।
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर में भर्ती करवाया गया है। हादसे में घायल एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। चौंतड़ा से जोगेंद्रनगर की ओर आ रही एक जीप से बांस अचानक एनएच पर गिर गया। इस कारण जोगेंद्रनगर से चौंतड़ा की तरफ जा रहे स्कूटर सवार युवक और महिला दुर्घटना का शिकार हो गए। बांस का एक टुकड़ा महिला की आंख और सिर में लग जाने से महिला लहूलुहान हो गई। घायलों को 108 से अस्पताल पहुंचाया गया। वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी डॉ. जितेंद्र चौहान की मौजूदगी में उपचार दिलाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर सुरजीत ¨सह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और दोनों घायलों को अस्पताल में उपचार दिलाया। थाना प्रभारी संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर हादसे की जांच की जा रही है।