रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से सस्पेंड
ट्वीटर ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की बहन एवं उनकी प्रबंधक रंगोली चंदेल का अकाउंट अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। रंगोली चंदेल ने वीरवार सुबह देश भर में एक समुदाय वर्ग के लोगों द्वारा चिकित्सकों के साथ किए जा रहे अभद्र व्यवहार को लेकर ट्वीट किया था। इसके बाद ट्वीटर ने उनके अकाउंट का अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया। इधर रंगोली चंदेल का कहना है सच हमेशा कड़वा होता है। वह सच्चाई बोलने से पीछे नहीं हटेगी।
जागरण संवाददाता, मंडी : ट्विटर ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की बहन एवं उनकी प्रबंधक रंगोली चंदेल का अकाउंट अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है। रंगोली चंदेल ने वीरवार सुबह देशभर में एक समुदाय वर्ग के लोगों द्वारा चिकित्सकों के साथ किए जा रहे अभद्र व्यवहार को लेकर ट्वीट किया था। इसके बाद उनका ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, रंगोली चंदेल ने कहा कि सच हमेशा कड़वा होता है। वह सच्चाई कहने से पीछे नहीं हटेंगी। कोई उनकी आवाज को नहीं दबा सकता है।