Move to Jagran APP

अब ट्रीहट से देवीदहड़ की वादियां देखेंगे पर्यटक

सहयोगी गोहर ज्यूंणी वैली के देवीदहड़ में पर्यटकों को वादियों का दीदार करने के लिए मनर

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 07:02 PM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 07:02 PM (IST)
अब ट्रीहट से देवीदहड़ की वादियां देखेंगे पर्यटक
अब ट्रीहट से देवीदहड़ की वादियां देखेंगे पर्यटक

सहयोगी, गोहर : ज्यूंणी वैली के देवीदहड़ में पर्यटकों को वादियों का दीदार करने के लिए मनरेगा के तहत ट्रीहट का निर्माण किया जा रहा है। देवदारों के पेड़ों पर निर्मित किए जा रहे ट्रीहाउस से पर्यटक मनोरंजन कर सकेंगे। देवीदहड़ वैली को मनरेगा में पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। सैलानियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को निहारने के अलावा मनोरंजन के जरिए न होने के कारण कमी खलती रही है। पंचायत ने उसी कमी को पूरा करने के लिए देवी मुंडासन के परिसर की खाली भूमि पर अर्धचांद तालाब में बोटिग व फव्वारे का निर्माण किया। पर्यटकों की सुविधा को लेकर आधुनिक तकनीक के आधार पर परिसर में फेंसिग की जा रही है।

loksabha election banner

पंचायत प्रधान ओम प्रकाश ने बताया कि देवीदहड़ पर्यटन स्थल के रूप में दिनोंदिन विकसित हो रहा है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए मनरेगा ट्रीहट का निर्माण किया जा रहा है। पांच लाख से नौ फीट की ऊंचाई पर ट्रीहाउस बनाए जा रहे हैं। इसमें एक साथ लगभग 10 दस लोग बैठकर देवीदहड़ की प्राकृतिक भौगोलिक परिदृश्यों से रूबरू होकर लुत्फ उठा सकेंगे।

विकास खंड अधिकारी निशांत शर्मा ने कहा कि यहां जो ट्रीहट का निर्माण किया जा रहा है वह सैलानियों के मनोरंजन के लिए आकर्षण का विशेष केंद्र बनकर उभरेगा। इसके निर्माण में लोहे के एंगल, गाडर के साथ लकड़ी से सुसज्जित किया जा रहा है। यह मनरेगा के द्वारा देश व प्रदेश में अपने तरह का पहला ट्रीहट है और देश के पर्यटन केंद्रों में गिने चुने स्थानों पर ही मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.