Move to Jagran APP

विपाशा सदन के निकट उखड़ गया पीपल का पेड़

संवाद सहयोगी मंडी मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भ्यूली में विपाशा सदन के निकट पीलल

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Aug 2021 07:16 PM (IST)Updated: Sun, 08 Aug 2021 07:17 PM (IST)
विपाशा सदन के निकट उखड़ गया पीपल का पेड़
विपाशा सदन के निकट उखड़ गया पीपल का पेड़

संवाद सहयोगी, मंडी : मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भ्यूली में विपाशा सदन के निकट पीपल का पेड़ उखड़ गया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से सफर कर रहे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने से कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर नगर निगम के डिप्टी मेयर वीरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों को पीपल के पेड़ को काट कर सड़क किनारे करने के लिए लगा दिया। इसी दौरान वन व लोक निर्माण विभाग (एनएच) के कर्मचारी भी वहां पर पहुंच गए। सभी विभागीय कर्मचारियों ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर यातायात को बहाल करवाया। हालांकि सड़क के एक भाग से छोटे वाहन आवागमन करते रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.