Move to Jagran APP

Mandi Bus Accident: हिमाचल के मंडी में परिवहन निगम की बस खाई में गिरी, 40 सवारियां घायल

मंडी में करसोग मेहडी रूट पर जा रही परिवहन निगम की बस तीन सौ मीटर खाई में गिर गई है। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी के अनुसार बस हादसे में सवारियों के घायल होने की सूचना है। बस में करीब 40 सवारियां बताई जा रही हैं।

By Gurpreet CheemaEdited By: Gurpreet CheemaPublished: Thu, 01 Jun 2023 10:51 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jun 2023 11:44 AM (IST)
Mandi Bus Accident: हिमाचल के मंडी में परिवहन निगम की बस खाई में गिरी, 40 सवारियां घायल
हिमाचल के मंडी में परिवहन निगम की बस खाई में गिरी, सवारियों के घायल होने की सूचना

संवाद सहयोगी, करसोग। जिला मंडी के करसोग उपमंडल में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस 300 मीटर खाई में गिर गई। बस में 40 लोग सवार थे। इनमें चालक गंभीर रूप से घायल है और शेष लोगों को अधिक चोटें नहीं आई हैं। गनीमत यह रही कि बस सड़क से उतरने के बाद पेड़ों से जा लटकी और पलटी नहीं। बस करसोग से मेहंडी ज्वालापुर रूट पर जा रही थी।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि बस में खरोड़ी नामक जगह पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। बस को नीचे गिरता देख आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अपने वाहनों में करसोग अस्पताल ले गए। घायलों में चालक को ही अधिक चोटें आई हैं। शेष घायलों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आरएम करसोग, तहसीलदार और डीएसपी करसोग घटनास्थल पर पहुंच गए। हालांकि प्रशासन के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने ही घायलों को निकाल लिया था और अपने वाहनों में ही अस्पता ले गए। वहीं हादसा उपमंडल से 10 किलोमीटर दूर होने के बावजूद प्रशासन के देरी से पहुंचने और परिवहन निगम की खटारा बसें रूटों पर भेजने के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी आरंभ कर दी।

स्थानीय लोगों का आरोप था कि निगम की बसें आए दिन ही खराब हो जाती है और यहां पर सड़क किनारे पैरापिट की व्यवस्था भी नहीं है। उधर तहसीलदार कैलाश कौंडल ने बताया कि बस हादसे के घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। आरएम करसोग ने बताया कि बस में क्या खराबी आई हैं इसकी जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.