यातायात नियमों को बनाएं जीवन का नियम : हंसराज
परिवहन निगम द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा सप्ताह के दूसरे दिन नेहरू युवा केंद्र मंडी के सौजन्य से आसरा संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी हंस राज ने युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियमों का पालन न केवल पुलिस चालान से बचने के लिए बल्कि अपने जीवन को सुरक्षित करने के लिए करें। सुरक्षा का ध्यान गाड़ी में बैठते ही रखना चाहिए
संवाद सहयोगी, मंडी : सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा सप्ताह के दूसरे दिन नेहरू युवा केंद्र मंडी के सौजन्य से आसरा संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी हंस राज ने युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियमों का पालन न केवल पुलिस चालान से बचने के लिए बल्कि अपने जीवन को सुरक्षित करने के लिए करें। सुरक्षा का ध्यान गाड़ी में बैठते ही रखना चाहिए। यातायात नियमों को अपने जीवन का नियम बना लेना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेंट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। इनकी आदत डाल लेनी चाहिए तभी सुरक्षा हमेशा साथ रहेगी। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र कार्यालय से अजेय सेन और युवा मंडल चंडेह के प्रधान रणजीत ¨सह तथा युवा सपना मौजूद रहे।