जाम लगने से लोग हुए परेशान
जागरण संवाददाता मंडी मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग व मंडी कमांद कटौला मार्ग पर जाम लग
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 07:10 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 05:16 AM (IST)
जागरण संवाददाता, मंडी : मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग व मंडी कमांद कटौला मार्ग पर जाम लगने से हजारों लोग कई घंटे तक फंसे रहे। मंडी से पंडोह तक 19 किलोमीटर सफर तय करने में वाहन चालकों को तीन घंटे का समय लगा। मंडी से पंडोह के बीच फोरलेन का काम चल रहा है। निर्माण कार्य में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनियां मनमर्जी से काम कर रही हैं। प्रदेश की सीमाएं खुलने के बाद इन दिनों पर्यटकों की आवाजाही से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की संख्या भी बढ़ गई है। कुल्लू मनाली जाने के लिए मंडी कमांद कटौला वैकल्पिक मार्ग है। यहां भी कांढ़ी में जाम लगने से वाहन चालक कई घंटे तक फंसे रहे और उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें