Move to Jagran APP

व्यापार मंडल डैहर के चुनाव जल्द करवाने की मांग

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : व्यापार मंडल डैहर की कार्यकारिणी के चुनाव जल्द करवाएं जाएं। यह

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Apr 2018 03:02 AM (IST)Updated: Fri, 06 Apr 2018 03:02 AM (IST)
व्यापार मंडल डैहर के चुनाव जल्द करवाने की मांग
व्यापार मंडल डैहर के चुनाव जल्द करवाने की मांग

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : व्यापार मंडल डैहर की कार्यकारिणी के चुनाव जल्द करवाएं जाएं। यह मांग व्यापार मंडल डैहर के पूर्व कार्यकारिणी ने उठाई है। सेवानिवृत्त कैप्टन रोशन लाल वर्मा, राजकुमार शर्मा, लेखराम ठाकुर, रोशन लाल सोनी, खेमराज गुप्ता ने बताया कि डैहर व्यापार मंडल का तीन वर्ष का कार्यकाल छह माह पूर्व पूरा हो चुका है। कार्यकारिणी को भंग हुए करीब छह महीने बीत चुके है, जिससे बाद छह महीने बीत जाने के बाद भी डैहर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव नहीं करवाया गया है। समस्त व्यापारियों ने डैहर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के चुनाव शीघ्र करवाए जाए। व्यापार मंडल डैहर के निवर्तमान प्रधान मनोहर लाल चड्ढा ने बताया कि जिला व्यापार मंडल के आदेशानुसार डैहर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के चुनाव से पहले व्यापारियों की एक बार पुन: सदस्यता पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया आरंभ होगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.