पड़ोस में खेलने गई तीन साल की बच्ची से दो किशाेरों ने किया दुष्कर्म, आरोपित 10 से 12 साल के बीच Mandi News
जिला मंडी में तीन साल की बच्ची से दो किशाेरों ने दुष्कर्म किया है। किशोरों की उम्र भी दस से 12 साल के बीच में बताई जा रही है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 03:28 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 04:23 PM (IST)
मंडी, जेएनएन। जिला मंडी में तीन साल की बच्ची से दो किशाेरों ने दुष्कर्म किया है। किशोरों की उम्र भी दस से 12 साल के बीच में बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने दुष्कर्म की पुष्टि की है। दोनों किशोर बच्ची के पड़ोसी हैं।
बच्ची की मां ने पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी बेटी शनिवार को पड़ोस में खेलने गई थी। कुछ देर बाद जब बच्ची घर आई तो उसने बताया कि वहां पर दो लड़कों ने उसके साथ गंदी हरकतें की व उसे अब दर्द हो रहा है। बच्ची का जोनल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। मामले की जांच एसआइ रोहिणी ठाकुर द्वारा की जा रही है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें