Move to Jagran APP

तकनीकी कर्मचारियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी : मोहन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक जोगेंद्रनगर में संपन्न हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष मोहन ठाकुर और भारतीय मजदूर संघ से विपन डोगरा ने शिरकत की। बैठक में तकनीकी कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं पर मंथन किया गया। जबकि बोर्ड के विघटन पर कर्मचारियों ने गहन ¨चता व्यक्त की। मुख्य वक्ता एवं कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी अपनी सेवा के दौरान हमेशा अपनी जान को जोखिम में डाले रखता है,

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 05:32 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 05:32 PM (IST)
तकनीकी कर्मचारियों की अनदेखी 
बर्दाश्त नहीं होगी : मोहन
तकनीकी कर्मचारियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी : मोहन

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक जोगेंद्रनगर में हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष मोहन ठाकुर और भारतीय मजदूर संघ से विपन डोगरा ने शिरकत की। बैठक में तकनीकी कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं और बोर्ड के विघटन पर चर्चा की गई। प्रदेशाध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की लंबित समस्याओं पर सत्तासीन सरकारों के उदासीन रवैया से उनका मनोबल लगातार गिर रहा है। उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है, जिसे संघ हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक के दौरान विद्युत बोर्ड में कार्यरत कर्मठ श्रेणी टीमेट और हेल्पर को जूनियर टीमेट और जूनियर हेल्पर बनाने का कड़ा विरोध किया गया। साथ ही जूनियर शब्द को हटाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष आवाज बुलंद करने पर चर्चा की गई। इसके अलावा एचपीपीपीसीएल के मुद्दे पर तकनीकी कर्मचारी संघ की नाराजगी को प्रदेशाध्यक्ष ने सही ठहराया और दो टूक कह दिया है कि इस प्रक्रिया का संघ पूर्व रूप से विरोध करेगा। आउटसोर्स प्रक्रिया पर अपना प्रस्ताव विद्युत बोर्ड को भेजकर इससे कनिष्ठ अभियंता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती न करने पर चर्चा की गई। संघ का कहना है कि इससे बोर्ड की कार्यप्रणाली पर विपरीत असर पड़ सकता है। इसके अलावा मोबाइल भत्ता देने और मानवरहित विद्युत उपकेंद्रों पर अतिशीघ्र 66 सबस्टेशन जेई के पदों का सृजन करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कार्यकारिणी के अध्यक्ष नेकराम ठाकुर, वित्त सचिव रणवीर ठाकुर, महामंत्री दुनी चंद ठाकुर व अतिरिक्त महामंत्री सुरेंद्र पराशर आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.