Move to Jagran APP

कोरोना के दौरान हुए भ्रष्टाचार की जांच कब कराएंगे जयराम : सुक्खू

संवाद सहयोगी बल्ह भाजपा कारगिल युद्ध पर राजनीति करती है। उस दौरान ताबूत घोटाला किया औ

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 11:37 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 11:37 PM (IST)
कोरोना के दौरान हुए भ्रष्टाचार की जांच कब कराएंगे जयराम : सुक्खू
कोरोना के दौरान हुए भ्रष्टाचार की जांच कब कराएंगे जयराम : सुक्खू

संवाद सहयोगी, बल्ह : भाजपा कारगिल युद्ध पर राजनीति करती है। उस दौरान ताबूत घोटाला किया और अब उसी कारगिल के नाम पर वोट मांग रही है। यह आरोप कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविद्र सिंह सुक्खू ने बल्ह के नागचला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लगाए। सुक्खू ने कहा कि कोविड काल में भी भाजपा ने भ्रष्टाचार किया जिस कारण राजीव बिदल को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस भ्रष्टाचार की जांच कब तक कराएंगे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कैप्टन बिक्रम बतरा की माता को पालमपुर से टिकट तक नहीं दिया। वह टिकट की मांग करती रहीं। भाजपा को राष्ट्रवाद की झूठी वाहवाही शोभा नहीं देती। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्षेत्रवाद की राजनीति में व्यस्त हैं। उन्होंने पूरे प्रदेश की नहीं, बल्कि अपने विधानसभा क्षेत्र की ही चिता है। मुख्यमंत्री बताएं कि बल्ह में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कब बनेगा। अब तो भाजपा सरकार के सत्ता से जाने का भी समय आ गया, लेकिन तीन साल पहले बनने वाला एयरपोर्ट आज तक धरातल पर कहीं नहीं है। बल्ह क्षेत्र के साथ ही पूरे मंडी जिले की जनता भाजपा को झूठे सपने दिखाने के लिए कभी माफ नहीं करेगी। त्योहार के सीजन में महंगाई ने जनता का जीना दूभर किया हुआ है। पेट्रोल डीजल सहित सब्जियों के दाम दिन व दिन बढ़ रहे हैं। सुक्खू ने जनता से मतदान के दिन इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.