Move to Jagran APP

सिल्हबुधानी में दरकी पहाड़ी को पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे

सहयोगी पद्धर द्रंग हलके की चौहारघाटी में मूसलधार वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Aug 2022 10:00 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2022 10:00 PM (IST)
सिल्हबुधानी में दरकी पहाड़ी को पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे
सिल्हबुधानी में दरकी पहाड़ी को पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे

सहयोगी, पद्धर : द्रंग हलके की चौहारघाटी में मूसलधार वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते शुक्रवार को हुई वर्षा से फियुंनगलू-धरमेहड़-सुधार और सिल्हबुधानी मार्ग जगह-जगह भूस्खलन से बाधित हुआ था। मंगलवार रात को दोबारा हुई वर्षा से लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। सिल्हबुधानी पंचायत के कुंगड़ गांव के विद्यार्थी पहाड़ी दरकने से भूस्खलन वाली जगह को पार कर सुधार स्कूल पहुंच रहे हैं।

loksabha election banner

सुधार मार्ग में करसेहड़ के पास सड़क धंसने से एक कार खतरे की जद में आई है। जीप के साथ रस्सी से बांध कार निकालने की कोशिश ग्रामीणों द्वारा की जा रही है। सिल्हबुधानी ग्रामण सड़क में पेड़ गिरने से एक टिप्पर को नुकसान हुआ है। दगवाण नाला के पास पहाड़ी से भूस्खलन और चट्टानें गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। यहां दो पहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो गया है।

सुधार पंचायत प्रधान निशा ठाकुर ने बताया कि नुकसान के बारे में स्थानीय ग्रामीण राजस्व अधिकारी को अवगत कराया गया है प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने तियुनपुल के पास क्षतिग्रस्त सड़क को भरयाण गला तक बहाल कर दिया है। आगे को मार्ग बहाल करने के लिए मशीनरी तैनात की गई है। फियुंनगलू-धरमेहड़-सुधार मार्ग भारी बरसात से जगह जगह पर क्षतिग्रस्त हुआ है। मार्ग भरयाण गला तक बहाल कर दिया है। इससे आगे मशीनरी लगाई गई है।

-रूप चंद ठाकुर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग उपमंडल झटिंगरी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.