चौंतड़ा में सांप ने डसा युवक, टांडा रेफर
चौंतड़ा पंचायत में सांप ने युवक को डस लिया। हालत गंभीर होने पर
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 08:26 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 08:26 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : चौंतड़ा पंचायत में सांप ने युवक को डस लिया। हालत गंभीर होने पर उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया है। उसकी पहचान संजय कुमार निवासी कोहरा के रूप में हुई है। रविवार को संजय गांव के साथ लगते जंगल में गया था। इसी बीच सांप ने उसे डस लिया। इसका पता चलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे जोगेंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे उपचार देने के बाद टांडा के लिए रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें