सुंदरनगर के शिखर बने सब लेफ्टिनेंट
शहर के हरीपुर निवासी शिखर कश्यप ने भारतीय नेवी में सब लेप्टिनेंट बनकर क्षेत्र के नाम रौशन किया है। केरल में आयोजित पा¨सग ऑऊट परेड में शिरकत करने के बाद शिखर ने सब लेप्टिनेंट की पदवी पाई। दादा केसी कश्यप व दादी सुनीता कश्यप ने बताया शिखर 16 दिसंबर को मुंबई स्थित नमेवी यूनिट में शिखर अपनी च्वाइ¨नग देगा
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : शहर के हरिपुर निवासी शिखर कश्यप ने भारतीय नेवी में सब लेप्टिनेंट बनकर क्षेत्र के नाम रोशन किया है। केरल में आयोजित पा¨सग आउट परेड में शिरकत करने के बाद शिखर ने सब लेप्टिनेंट की पदवी पाई। दादा केसी कश्यप व दादी सुनीता कश्यप ने बताया शिखर 16 दिसंबर को मुंबई में ज्वाइ¨नग देगा। उन्होंने बताया शिखर कश्यप ने जमा दो की पढ़ाई नगरोटा बगवां स्थित रेनबो इंटरनेशनल स्कूल से ग्रहण करने के बाद बीआइटी चेन्नई से बीटेक मैकेनिकल की डिग्री ली। इसके बाद एसएसबी बेंगलुरु से टेस्ट पास कर नेवी में पांच माह का परीक्षण प्राप्त कर सब लेफ्टिनेंट की पदवी पाई। शिखर के पिता डीपी कश्यप एलआइसी कांगड़ा में वरिष्ठ विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। जबकि माता नीनू कश्यप प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। वीरवार को शिखर कश्यप सुंदरनगर पहुंचे। जहां उसके सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।