घायलों के लिए मददगार बने अधिशाषी अभियंता
संवाद सहयोगी जोगेंद्रनगर सरकाघाट मार्ग पर सड़क हादसे में घायल दो लोगों को उपचार ि
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 08:28 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 08:28 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : सरकाघाट मार्ग पर सड़क हादसे में घायल दो लोगों को उपचार दिलाने में ऊहल परियोजना के अधिशाषी अभियंता अरुण शर्मा मददगार बने। उन्होंने सरकारी वाहन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जोगेंद्रनगर से मच्छयाल की और जा रहे दो बाइक सवार छत्तर के नजदीक हादसे का शिकार हुए। इसी बीच वहां से गुजर रहे अरुण शर्मा ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों के लात और बाजूओं में फ्रैक्चर आए हैं और उनको सिविल अस्पताल पालमपुर रेफर किया गया है। घायलों की पहचान 25 वर्षीय गोपाल व 27 वर्षीय संजीव निवासी कोहरा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने घायलों की सहायता करने पर अधिशाषी अभियंता की तारीफ की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें