Move to Jagran APP

Seraj Election 2022 Voting: जयराम ठाकुर के हलके में पांच बजे तक 74% मतदान, छह प्रत्‍याशियों में है टक्‍कर

Voting Seraj Himachal Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शाम पांच बजे बंद हो गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केग गृह विधानसभा क्षेत्र सराज में 74 प्रतिशत वोटिंग हुई। सराज में छह प्रत्‍याशियों के बीच मुकाबला है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 12 Nov 2022 06:15 AM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2022 06:04 PM (IST)
Seraj Election 2022 Voting: जयराम ठाकुर के हलके में पांच बजे तक 74% मतदान, छह प्रत्‍याशियों में है टक्‍कर
मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के सराज हलके में छह प्रत्‍याशी मैदान में हैं।

मंडी, हंसराज सैनी। Voting Seraj, Himachal Election 2022, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सातवीं बार सराज विधानसभा क्षेत्र से चुनावी दंगल में हैं। उन्होंने 1993 से अपनी चुनावी राजनीति का सफर शुरू किया था। पहले ही चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। यहां मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। 1998 के बाद शुरू हुआ जीत का सिलसिला अभी तक बरकरार है। वह लगातार पांच चुनाव जीत चुके हैं। इस बार जीत का छक्का लगाकर, मुख्यमंत्री की दूसरी पारी के लिए तैयार हैं। सराज विधानसभा क्षेत्र में कुल 84315 मतदाता हैं, इनमें 43216 पुरुष व 40741 महिला मतदाता 145 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। सराज में इस बार छह प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस के चेतराम ठाकुर के साथ जयराम की टक्‍कर है। आम आदमी पार्टी ने यहां गीतानंद को चुनाव में उतारा है। यहां माकपा के महेंद्र राणा, बसपा की इंदिरा देवी और नरेंद्र कुमार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

loksabha election banner
  • सराज सीट पर शाम पांच बजे तक 74 प्रतिशत वोटिंग हुई।
  • सराज विधानसभा क्षेत्र में तीन बजे तक 65 प्रतिशत मतदान हुआ।
  • सराज में 11 बजे तक 23 प्रतिशत मतदान हुआ है।
  • सराज में नौ बजे तक 5.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।

हार के साथ शुरू हुई थी राजनीति

छात्र राजनीति में सक्रिय रहने के बाद जयराम ठाकुर 1992 में भाजपा में आए थे। पार्टी ने पहली बार उन्हें वर्तमान में सराज व उस समय के चच्चोट विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था। अपने पहले ही चुनाव में कांग्रेस के मोती राम को कड़ी टक्कर दी थी। चुनाव मैदान में कुल नौ उम्मीदवार थे। मोती राम को 28.75 व जयराम ठाकुर को 23.11 प्रतिशत मत मिले थे।

1998 में हासिल की थी पहली जीत, फ‍िर नहीं हारे

1998 में मोती राम व जयराम ठाकुर फिर आमने सामने थे। पिछली हार का बदला लेते हुए जयराम ठाकुर ने मोती राम को करीब 14 प्रतिशत मतों से मात दी थी। जयराम ठाकुर को 38.74 व मोती राम को 24.14 प्रतिशत मत मिले थे। 2002, 2012 व 2017 के चुनाव में कांग्रेस के चेहरे बदलते गए, लेकिन जयराम ठाकुर के आगे कोई नहीं टिक पाया।

2017 में 11254 मतों से की थी जीत हासिल

2017 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के चेतराम ठाकुर को पराजित किया था। जयराम ठाकुर को  55.45 व चेतराम ठाकुर को 37.89 प्रतिशत मत मिले थे। 11254 मतों से पांचवीं बार विधायक चुने गए और मुख्यमंत्री बने। जयराम ठाकुर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में 2007 में पहली बार प्रदेश में भाजपा की विशुद्ध सरकार बनी थी।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: हिमाचल में बदलेगा रिवाज या कायम रहेगी 37 साल पुरानी परंपरा, कांगड़ा और मंडी पर निगाह

Himachal Election 2022: कुल्‍लू में यहां 10 किलोमीटर पैदल चलकर मतदान केंद्र तक पहुंची पोलिंग टीम, 456 वोटर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.