Move to Jagran APP

नगर पंचायत करसोग में होंगे सात वार्ड

जागरण संवाददाता मंडी उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने नगर पंचायत करसोग को वार्डों में बांटने व

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 08:11 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 08:11 PM (IST)
नगर पंचायत करसोग में होंगे सात वार्ड
नगर पंचायत करसोग में होंगे सात वार्ड

जागरण संवाददाता, मंडी : उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने नगर पंचायत करसोग को वार्डों में बांटने व प्रत्येक वार्ड की सीमाएं निर्धारित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। पांच नवंबर तक कोई भी निवासी प्रस्ताव का निरीक्षण कर सकता है।

loksabha election banner

-----------

वार्ड व उनके अधीन आता क्षेत्र

वार्ड एक जगातखाना की सीमा पूर्वोत्तर में कृष्णा अस्पताल से दक्षिण पूर्व में मेगली पुल तक, मेगली पुल से दक्षिण पश्चिम में महेंद्र कुमार प्रवक्ता के घर तक, महेंद्र के घर से नौवा सड़क के नीचे उत्तर पश्चिम में टिक्का सिंह के मकान तक और टिक्का सिंह के मकान से नीचे कृष्णा अस्पताल तक होंगी।

वार्ड दो अपर न्यारा की सीमा दक्षिण पूर्व कोने में कृष्णा अस्पताल से पूर्वात्तर में नगर पंचायत के साथ डा. रैना के मकान तथा डा. रैना के मकान से उत्तर पश्चिम में आलोक नाथ के मकान तक, आलोक नाथ के मकान से दक्षिण पश्चिम में गौरी देवी के मकान तक, गौरी देवी के मकान से कानूनगो शीश राम के मकान से होकर टिक्का राम के मकान होते हुए कृष्णा अस्पताल से डा. रैना के मकान तक होगी।

वार्ड तीन न्यारा की सीमा पूर्व में छुहरू से लोक निर्माण ऑफिस तक, दक्षिण में लोक निर्माण ऑफिस से पुलिस थाना करसोग तक, पश्चिम में पुलिस थाना करसोग से एलपीजी गोदाम तक तथा उत्तर में एलपीजी गोदाम से न्यारा छुहरू तक होगी।

वार्ड चार करसोग सदर की सीमा पहले वार्ड दो में स्थित महेंद्र सिंह के घर के विपरीत से धर्मपाल के मकान-दुकान तक, दक्षिण में धर्मपाल के मकान-दुकान से कुशाल चंद के दुकान होते हुए बस स्टैंड करसोग तक, पश्चिम में बस स्टैंड करसोग से वार्ड दो में महेंद्र सिंह के घर के विपरीत तक तथा उत्तर में कुशाल चंद की दुकान से बस स्टैंड करसोग तक होगी।

वार्ड पांच पुराना बाजार की सीमा पूर्व में अस्पताल सड़क से डीएफओ कार्यालय तक। दक्षिण में डीएफओ कार्यालय से सुरेद्र सिंह के घर तक, पश्चिम में सुरेंद सिंह के घर से नरसिंह दत्त के घर तक तथा उत्तर से नरसिंह दत्त के घर से अस्पताल मार्ग तक होगी।

वार्ड छह करसोग बाजार की सीमा पूर्व में धनालाल के घर से मित्रदेव के खसरा नंबर 897 के कोने तक, मित्र देव के खेत से पश्चिम की ओर खुशीराम के मकान और वहां से नीचे अमर सिंह के मकान तक, अमर सिंह के मकान से पश्चिम में देवस्थान तक और वहां से अस्पताल गेट होते हुए लक्ष्मी बूट हाउस तक और वहां से धनालाल के मकान तक होगी।

वार्ड सात बरल की सीमा पूर्व में शीला देवी के घर से मनोज कुमार के घर तक, दक्षिण में मनोज कुमार के घर से चुन्नी लाल के घर तक, वहां से जयराम गुप्ता के घर तथा उत्तर में जयराम गुप्ता के घर से शीला देवी के घर तक होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.