आश्रम में बुजुर्गो के साथ मनाया सायर उत्सव
सहयोगी, नेरचौक : भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा मंडी की ओर से तैयार किए गए आपदा रक्षक
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 04:26 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 04:26 PM (IST)
सहयोगी, नेरचौक : भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा मंडी की ओर से तैयार किए गए आपदा रक्षक सर्व त्रिपुरसुंदरी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भंगरोटू स्थित आश्रम में बुजुर्गो के साथ सायर उत्सव मनाया। भजन कीर्तन कर बुजुर्गो को कई तरह के पकवान भी महिलाएं ले गई थीं। महिलाओं ने बुजुर्गों को अखरोट भी बांटे। अपने हाथों से तैयार स्वेटर, चप्पल, कंबल और गर्म कपड़े प्रदान किए। समूह की प्रधान हेमलता शर्मा का कहना है देवभूमि कहलाने वाले प्रदेश में वृद्ध आश्रम हैरानी की बात है। देवी-देवताओं की पूजा करने वाले प्रदेश के लोग अपने मां बाप को बुढ़ापे में वृद्ध आश्रम छोड़ रहे हैं। रेडक्रॉस सोसायटी के समन्वयक अमरजीत ¨सह भी उनके साथ मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें