Move to Jagran APP

जोगेंद्रनगर को पॉलीथीन मुक्त करने के लिए छेड़ा अभियान

के लिए नगर परिषद ने अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह के साथ साथ आम जनता का भी सहयोग लिया जा रहा है। अभियान के पहले दिन एथलेटिक्स सेंटर मिनी सचिवालय और लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के आसपास की जगहों से करीब 50 किलो पॉलीथीन एकत्रित कर नगर परिषद में जमा करवाया गया है। आम जनता को भी पॉलीथीन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाएगी। नगर परिषद की अध्यक्षा निर्मला देवी ने बताया कि स्वच्छ नगर परिषद और स्वस्थ नगर परिषद के सपने को साकार करने के लिए पॉलीथीन को नगर परिषद से हटाना अनिवा

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 08:37 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 08:37 PM (IST)
जोगेंद्रनगर को पॉलीथीन मुक्त 
करने के लिए छेड़ा अभियान
जोगेंद्रनगर को पॉलीथीन मुक्त करने के लिए छेड़ा अभियान

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : नगर परिषद को पॉलीथीन से मुक्त करवाने के लिए नगर परिषद ने अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह के साथ साथ आम जनता का भी सहयोग लिया जा रहा है। अभियान के पहले दिन एथलेटिक्स सेंटर, मिनी सचिवालय और लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के आसपास की जगहों से करीब 50 किलो पॉलीथीन एकत्रित कर नगर परिषद में जमा करवाया गया है। आम जनता को भी पॉलीथीन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाएगी।

loksabha election banner

नगर परिषद की अध्यक्ष निर्मला देवी ने बताया कि स्वच्छ नगर परिषद और स्वस्थ नगर परिषद के सपने को साकार करने के लिए पॉलीथीन को नगर परिषद से हटाना अनिवार्य है। खुले में बिखरे पॉलीथीन से बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। पॉलीथीन को पशु पक्षी और जीव जंतु खाकर मौत के मुंह में जा रहे हैं जबकि शहर की सुंदरता पर भी पॉलीथीन बट्टा लगा रहा है। इससे पहले नगर परिषद की उपाध्यक्ष संतोष कुमारी, स्वयं सहायात समूह की समन्वयक प्रोमिला देवी, सह समन्वयक अनुराधा ने भी पॉलीथीन के नुकसान की जानकारी दी। अभियान के पहले दिन नगर परिषद के सफाई निरीक्षक रविकांत शर्मा, कनिष्ठ अभियंता शशिभूषण और मंनोनीत पार्षद जोगिद्र पांडे ने अहम भूमिका निभाई। उनके साथ नगर परिषद के सफाई कर्मचारी और मजदूर भी पॉलीथीन हटाने में डटे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.