यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोहर में कटिग के 100 से डेढ़ सौ रुपये ले रहे बार्बर
एक तरफ जहां कोराना संक्रमण से मध्यम वर्ग के लोग परेशान है वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की ...और पढ़ें

सहयोगी, गोहर : एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण से मध्यम वर्ग के लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की आड़ में बार्बर मनमाने दाम वसूल रहे हैं। गोहर में प्रति व्यक्ति कटिग के 100 से 150 रुपये लिए जा रहे हैं, जबकि कर्फ्यू से पहले बार्बर संचालक कटिग के 40 रुपये लेते थे। इस बारे लोगों ने स्थानीय प्रशासन को भी अवगत करवाया गया है और कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीण सोहन सिंह, अमर सिंह, गिरधारी लाल, कपूर चंद, दलीप कुमार, नंद लाल ने बताया कि आपदा की इस घड़ी में सैलून संचालकों का रवैया सही नहीं है। संचालकों द्वारा लोगों से मनमाने दाम वसूल किए जा रहे हैं। ऐसे में लोग परेशान हो गए हैं। उधर, सैलून एसोसिएशन गोहर के प्रधान कुशल कुमार ने कहा कि गोहर व बासा में कटिग के 50 रुपये लिए जा रहे हैं। एसोसिएशन ने कुछ ही दिनों पहले दस रुपये रेट बढ़ाया है, जबकि पूर्व में 40 रुपये रेट था। उन्होंने कहा कि शेव कटिग के 80 रुपये निर्धारित है। कस्टमर द्वारा अपना तौलिया न लाने पर 20 रुपये अलग से लिए जा रहे हैं। लोगों के आरोप को लेकर बैठक बुलाई जाएगी। गोहर के एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया है कि सैलून संचालकों द्वारा कटिग के अधिक पैसे लेने बारे शिकायत मिली है। संचालकों को पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया गया है। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
