Road Safety With Jagran: एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री बोलीं- वाहन चालक नियम न माने तो दें जानकारी
Road Safety With Jagran जब भी आप स्कूल बस में आते हैं या किसी अन्य वाहन में सफर करते हैं और चालक नियमों का पालन न करते प्रतीत हो तो तुरंत इसकी जानकारी अपने स्वजन और स्कूल में दें। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने जागरूकता का संदेश दिया।
मंडी, जागरण संवाददाता। Road Safety With Jagran, जब भी आप स्कूल बस में आते हैं या किसी अन्य वाहन में सफर करते हैं और चालक नियमों का पालन न करते प्रतीत हो तो तुरंत इसकी जानकारी अपने स्वजन और स्कूल में दें। क्योंकि एक चालक के हाथ में उस वाहन में सवार सभी लोगों की जिंदगी होती है। यह बात पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने डीएवी खलियार में दैनिक जागरण के सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम में कही। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने एसपी का स्वागत किया।
इन लापरवाही के कारण होते हैं हादसे
शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि किसी भी वाहन को चलाने के लिए तय उम्र 18 साल की है। इससे पहले बच्चे वाहन न चलाएं। अगर ऐसा होता है तो उसके माता-पिता को सजा हो सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क हादसे से होने वाले पारिवारिक, आर्थिक और शारीरिक नुकसान के बारे में अवगत करवाया। एसपी ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन सुनना, गाने बजाना, किसी ओर से बात करना या तेज रफ्तार में चलना खतरनाक साबित होता है।
तीन लाख दुर्घटनाएं वाहन चालकों की लापरवाही से
प्रदेशभर में तीन लाख दुर्घटनाएं वाहन चालकों की लापरवाही से होती हैं। ऐसे में जब भी आप किसी वाहन में सवार हों तो इन नियमों का विशेष तौर पर ख्याल रखें। अगर आप दोपहिया वाहन में हैं तो हेलमेट जरूर पहनें, चोपहिया में हैं तो सीट बेल्ट पहनें। अपने स्वजन को भी इन नियमों की जानकारी दें। इस मौके पर प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने दैनिक जागरण के इस अभियान की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों यातायात नियमों का पालन करने और अगर कोई वाहन चालक इनका उल्लंघन करता है तो उसकी जानकारी उन्हें जानकारी दें।
यह भी पढ़ें: Himachal: सुरक्षित यातायात के लिए चालान ही नहीं समाधान, मंडलायुक्त अक्षय सूद ने बताया कैसे रोकें हादसे