संधोल के ऋत्विक का राष्ट्रीय सैन्य कॉलेज देहरादून में चयन
संधोल तहसील के छोटे से गांव कंघोट के ऋत्विक ठाकुर का चयन राष्ट्रीय इंडियन सैन्य कॉलेज (आरआइएमसी) देहरादून के लिए हुआ है। वह 14 जनवरी को कॉलेज ज्वाइन करेगा। इस कॉलेज के लिए इस वर्ष प्रदेश के एकमात्र छात्र का चयन हुआ है। इस प्रतिष्ठित संस्थान के लिए देश भर से केवल 25 विद्यार्थियों का हर साल चयन होता है। ऋत्विक ठाकुर का चयन न केवल उसके गांव अपितु पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। उसके चयन से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सहयोगी, धर्मपुर : संधोल तहसील के कंघोट गांव के ऋत्विक ठाकुर का चयन राष्ट्रीय इंडियन सैन्य कॉलेज (आरआइएमसी) देहरादून के लिए हुआ है। वह 14 जनवरी को कॉलेज में ज्वाइन करेंगे। कॉलेज के लिए इस वर्ष प्रदेश के एकमात्र छात्र का चयन हुआ है। इस प्रतिष्ठित संस्थान के लिए देशभर से केवल 25 विद्यार्थियों का हर साल चयन होता है। ऋत्विक ठाकुर का चयन न केवल उसके गांव अपितु पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। उसके चयन से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ऋत्विक के पिता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में प्राध्यापक के साथ एनसीसी अधिकारी भी हैं। उसके पिता डॉ. दीप कुमार का कहना है ऋत्विक का सपना सैन्य अधिकारी बनना था और अपने लक्ष्य को पाने के लिए इसने कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है। ऋत्विक अपने माता-पिता की इकलौती औलाद है। ऋत्विक की माता रेनू डोगरा ने इसकी सफलता का श्रेय अध्यापकों और उसकी कड़ी मेहनत को दिया है। उनका कहना है ऋत्विक का सैन्य कॉलेज के लिए चयन होना न केवल धर्मपुर क्षेत्र अपितु पूरे प्रदेश के लिए हर्ष का गौरव है। पालमपुर कॉलेज के अन्य शिक्षकों ने भी ऋत्विक के चयन के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।