HPBOSE 10th Exam Result 2019 : रिधि शर्मा ने पूरा किया पापा का सपना, अब बनेगी मां का सहारा
HPBOSE 10th Result 2019 दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एंग्लो संस्कृत मॉडल स्कूल मंडी की रिधि शर्मा ने मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान पाया है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 29 Apr 2019 01:24 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 01:28 PM (IST)
मंडी, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से सोमवार को घोषित किए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एंग्लो संस्कृत मॉडल स्कूल मंडी की रिधि शर्मा ने मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान पाया है। रिधि शर्मा ने टॉप टेन में दूसरा स्थान पाकर पापा का सपना पूरा किया। अब इंजीनियर बनकर अपनी मां का सहारा बनेंगी। रिधि ने 98 फीसद अंक लेकर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
उसकी माता नीलम शर्मा का कहना है बेटी काफी मेहनती है और उसकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज वह इस मुकाम पर है। रिधि का कहना है कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं है। उनका सपना था कि उनकी बेटी प्रदेश की मेरिट में जगह बनाए। इसके लिए उसने जी तोड़ मेहनत की। घर में वह छह से सात घंटे लगातार पढ़ाई करती थी और अब दूसरा स्थान प्राप्त कर आज अपने पिता के सपने को साकार किया। उनकी माता इसी स्कूल में अकाउंटेंट हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य बीएन शर्मा ने छात्रा व उसके परिजनों को बधाई दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें