जगजीवन दूसरी बार चुने राजस्व कर्मचारी संघ के प्रधान
अंशकालीन राजस्व कर्मचारियों की जिला स्तरीय बैठक मंडी में हुई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 03:35 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 03:35 PM (IST)
सहयोगी, सरकाघाट : अंशकालीन राजस्व कर्मचारियों की जिलास्तरीय बैठक मंडी में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जगजीवन पाल ने की। इस मौके पर संघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से जगजीवन पाल को दोबारा जिला प्रधान चुना गया है। इसके अलावा कृष्ण चंद को वरिष्ठ उपप्रधान व शीला शर्मा को उपप्रधान चुना गया। तारा चंद महामंत्री, रमेश कुमार मुख्य सचिव तथा नरेश ठाकुर, रजनी, आशा कुमारी, कालीदास, देवेंद्र को सह सचिव, अनिल कुमार कोषाध्यक्ष, सीमा देवी मुख्य सलाहकार, विजय कुमार को सह सलाहकार चुना गया, मीडिया प्रभारी रविकांत और देशराज को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। प्रेम चंद प्रवक्ता चुन लिए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें