राकेश व वंदना ने गणपति की महिमा का किया गुणगान
व्यास वैली गणपति उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में जिला भाजपा महामंत्री पंकज जम्वाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : व्यास वैली गणपति उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में जिला भाजपा महामंत्री पंकज जम्वाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ जिला भाजपा आइटी विभाग के सह संयोजक राजीव सूद, माउंट मौर्या स्कूल के एमडी मनोज ठाकुर व शांतिस्वरूप शर्मा भी मौजूद थे। व्यास वैली गणपति उत्सव समिति सदस्यों ने उनका स्वागत किया। उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में गायक एवं कलाकार राकेश रावत व वंदना ठाकुर ने अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि ने उत्सव में उपस्थित जनता को गणपति उत्सव की बधाई दी। कहा यह उत्सव सबसे पहले मुंबई में शुरू हुआ था। आज देश के हर राज्य व शहर से होते हुए गांव-गांव तक पहुंच गया है। इस अवसर पर शक्ति राणा, मनु शर्मा, नितिन सूद, सूरज ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।