पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करे सरकार : लक्ष्मण
हिमाचल पेंशनर्ज कल्याण संघ सुंदरनगर इकाई की बैठक प्रधान लक्ष्मण ¨
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Mar 2018 06:51 PM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2018 06:51 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : हिमाचल पेंशनर्ज कल्याण संघ सुंदरनगर इकाई की बैठक प्रधान लक्ष्मण ¨सह वर्मा की अध्यक्षता में वृद्ध आश्रम देहरी में हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 2003 के बाद नियुक्त कर्मियों को पुरानी पेंशन सुविधा बहाल करे। उन्होंने पेंशनरों को चिकित्सा भत्ता 1000 रुपये प्रतिमाह देने की भी मांग उठाई। वन रैंक-वन पेंशन स्कीम लागू करने की भी सरकार से गुहार लगाई। बैठक में राज्य उपाध्यक्ष गिरजा गौतम, जिला मंडी के प्रधान प्रभु राम वर्मा, विनोद स्वरुप शर्मा, बलिराम शास्त्री, हेम ¨सह ठाकुर, राम ¨सह ठाकुर, जयराम वर्मा, मान ¨सह, राम दास, हेम ¨सह, नोखू राम, गवाणु राम, सुख राम समेत अन्य गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें